उत्तराखंड: यहां देर रात महसूस हुए भुकंप के झटके…..
उत्तरकाशी। भूकंप के तीव्र झटके से बुधवार देर रात करीब 2.02 बजे पूरे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप गई। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़ सिलक्यारा ब्रह्मखाल क्षेत्र मे लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र देहरादून जनपद से सटे उत्तरकाशी जनपद की सीमा में रहा।
वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि सभी तहसील क्षेत्र से भूकंप से संबंधित जानकारी ली जा रही है। फिलहाल जनपद में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले जनपद उत्तरकाशी में 3 नवंबर को तब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जब भूकंप का केंद्र नेपाल में दर्ज किया गया। जबकि 5 अक्टूबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही दर्ज किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!