उत्तराखंड : यहां नशे में धुत होकर मस्ती करते मिले तीन डॉक्टर, हुए सस्पेंड
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के बीरोंखाल में शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है।
बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोड़ा ने बताया कि शनिवार को बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर तीन व्यक्ति नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे। उनकी हालत ऐसी थी कि वे ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जानकारी लेने पर पता चला कि ये तीनों पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में कार्यरत चिकित्सक हैं। चिकित्सकों को इस प्रकार नशे में देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर उन्हें चिकित्सकों को सौंप दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलाब चौबे ने तीनों चिकित्सकों का व्यवहार निंदनीय बताया। कहा कि दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!