हल्द्वानी समेत इन क्षेत्रों में 10 हजार राशन कार्ड निरस्त, नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, जानिए क्या है वजह
हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र के हजारों राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण खाद्य विभाग ने करीब 10 हजार राशन कार्ड सॉफ्टवेयर से हटा दिए हैं। इसके चलते लाभार्थियों को अब सस्ता गल्ला दुकानों से मिलने वाला मुफ्त राशन मिलना बंद हो गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय योजना के तहत पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल और नमक जैसी जरूरी सामग्री दी जाती है, लेकिन ई-केवाईसी अनिवार्यता के बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने इसे पूरा नहीं किया।
क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने बताया कि अब लोग तेजी से ई-केवाईसी कराने विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। रामपुर रोड स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में प्रतिदिन 30 से 40 लोग ई-केवाईसी कराने आ रहे हैं। विभाग लगातार अपील कर रहा है कि सभी पात्र लाभार्थी जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें, जिससे उन्हें योजना का लाभ दोबारा मिल सके।
इस बीच, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के कारण मुख्यमंत्री पोषित नमक और दाल योजना सहित नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर भी रोक लगी हुई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नमक और दाल का वितरण दोबारा शुरू कर दिया गया है और नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी बहाल हो चुकी है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय पर ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में पात्र लाभार्थी भी योजना से वंचित हो सकते हैं, इसलिए सभी को इसे जल्द पूरा करना जरूरी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार