हल्द्वानी: लगातार हादसों के बाद प्रशासन हरकत में, तीनपानी से गोरापड़ाव हाईवे पर होगा बड़ा बदलाव!
हल्द्वानी। तीनपानी से गोरापड़ाव तक लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आरटीओ (प्रवर्तन), एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से हाईवे का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं के कारणों का आकलन करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इस हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पहले भी दुर्घटनाएं रोकने के लिए कई कट खोले और बंद किए गए थे, लेकिन अब अधिक प्रभावी और स्थायी व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की ओर से रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों की समस्या को देखते हुए अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई की तकनीकी टीम जल्द सर्वे करेगी, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नैनीताल दुग्ध संघ में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, 705 दुग्ध समितियों में भी लहराया तिरंगा
लालकुआं: कर्मशीलता, सुरक्षा और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता, ITC पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस