हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश
अवैध निर्माण पर सख्ती: 4 दिन में कार्रवाई के आदेश, ADM ने किया निरीक्षण
अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
हल्द्वानी 26 जुलाई 2025 (सू.वि.) :- अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित