हल्द्वानी में सेना के जवान पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी की तहरीर पर पॉक्सो में केस दर्ज
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के जवान पर उसके ही गांव की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेना का जवान है और पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला है। आरोपी पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी बुआ के घर रहती है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद सेना के जवान ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि जवान ने नाबालिग को पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी का झांसा दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी जवान ने किशोरी को झांसे में लेकर वनभूलपुरा के एक होटल में बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी की दरिंदगी की शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद परिजनों ने वनभूलपुरा थाने में तहरीर दी। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में आरोपी सेना के जवान पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद