(बड़ी खबर) हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई चौंकाने वाली वजह
हल्द्वानी। हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चोरी करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिलाओं के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 19 जून की तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक युवक दीवार फांदकर एक मकान के परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के बाद महिलाओं में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया।
23 जून को पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड क्षेत्र से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी कपड़े बरामद कर लिए गए।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कोरोना काल के दौरान विदेश से पढ़ाई छोड़कर हल्द्वानी लौट आया था। उसने दावा किया कि एक मित्र ने उसे सलाह दी थी कि महिलाओं के अंडरगार्मेंट चोरी करने से तनाव कम होता है और मानसिक खुशी मिलती है। पुलिस ने इस दावे को आरोपी का कथन बताते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


धामी सरकार की बड़ी सौगात! सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा अपना घर,….जानिए कौन उठा सकेगा इस योजना का लाभ
मोबाइल की लत और टूटता संवाद… चमोली की यह दर्दनाक घटना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी
उत्तराखंड में मानसून की आहट! जानिए कब से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
आज का राशिफल (25 जून 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!