(बड़ी खबर)हल्द्वानी: देर शाम चला बुलडोजर, सड़क किनारे कब्जों पर निगम-प्रशासन की सख़्त कार्रवाई
हल्द्वानी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। गुरुवार देर शाम नगर आयुक्त परितोष वर्मा और सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान के नेतृत्व में संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान आईटीआई क्षेत्र के पास सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इसके साथ ही कार्यशाला क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए फड़-ठेले भी हटाकर मार्ग को खाली कराया गया।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आईटीआई क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्तावित कार्य है, जिसके चलते अतिक्रमण हटाना जरूरी था। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार