(बड़ी खबर) हल्द्वानी: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी/बागेश्वर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत आज एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर में तैनात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (डॉ.) सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कर्नल शुक्ला पर पूर्व में कार्यरत संविदा कर्मचारी कैलाश पंत का अनुबंध बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। अधिकारी के व्यवहार से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की थी।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया और आज टीम ने रिश्वत लेते हुए कर्नल शुक्ला को मौके पर ही धर दबोचा।
अहम पद पर बैठे अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने का यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूर्व सैनिकों और आम लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद