बड़ी खबर: हल्द्वानी में 7 साल की मासूम बच्ची के अपहरण और यौन उत्पीड़न की कोशिश, आरोपी कल्लू गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां डहरिया क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। इस शर्मनाक वारदात में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बीते 29 अप्रैल की रात करीब दो बजे की है। हल्द्वानी कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में एक गरीब परिवार खेत के पास झोपड़ी में रहता है। मजदूरी करने वाले इस परिवार की सात वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ झोपड़ी में सो रही थी। तभी एक युवक रात के अंधेरे में झोपड़ी में घुसा और मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। आधे घंटे बाद वह बच्ची मक्के के खेत में बेसुध हालत में पाई गई। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ था कि आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर दी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टीपीनगर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई, जिसे बाद में देवलचौड़ निवासी 27 वर्षीय गणेश उर्फ कल्लू पुत्र चंदन आर्या के रूप में चिन्हित किया गया।
पुलिस ने रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!