बीजेपी को बड़ा झटका: बेला तोलिया को 2411 वोटों से हराकर छवि कांडपाल बनीं जिला पंचायत सदस्य
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की सबसे हाईप्रोफाइल मानी जा रही जिला पंचायत सीट 21-रामड़ी आनसिंह (पनियाली) पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. छवि कांडपाल बोरा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को 2411 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है।
चुनाव शुरू होते ही इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ी, डॉ. छवि ने निर्णायक बढ़त बना ली। यह जीत सिर्फ बेला तोलिया की हार नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की पकड़ पर भी करारा सवाल माना जा रहा है।
डॉ. छवि की इस जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जीत के बाद डॉ. छवि और उनके पति प्रमोद बोरा ने जनता का आभार जताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का नतीजा बताया।
डॉ. छवि की जीत के पीछे उनके पति प्रमोद बोरा की छात्र राजनीति से लेकर बीजेपी संगठन में सक्रिय भूमिका और मजबूत जनसंपर्क को अहम वजह माना जा रहा है। रणनीतिक तरीके से चलाए गए चुनाव अभियान और जमीनी पकड़ ने इस मुकाबले को निर्णायक बना दिया।
डॉ. छवि ने जीत के बाद कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में साथ रहेंगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार