मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल कोटाबाग दौरे पर, विकास योजनाओं का लोकार्पण और महोत्सव में लेंगे भाग
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर 2025, रविवार को नैनीताल जिले के कोटाबाग भ्रमण पर पहुंचेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून से प्रस्थान करेंगे और पूर्वाह्न 10:35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10:55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में भी शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद अपराह्न 1:00 बजे मुख्यमंत्री पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग से कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून लौटेंगे।
प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल