मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी और रामनगर में करेंगे इन कार्यक्रमों में शिरकत, देखिए…..
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम धामी हल्द्वानी और रामनगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे देहरादून स्थित कैंप कार्यालय से रवाना होकर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुँचेंगे। वहां से 09:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगे।
सीएम धामी 11:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित “पूर्व सैनिक सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 12:25 बजे हल्द्वानी से रवाना होकर 12:45 बजे रामनगर के नगर वन पहुँचेंगे, जहाँ वे ‘जन वन महोत्सव’ में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 14:05 बजे नगर भ्रमण करेंगे और 14:10 बजे डिग्री कॉलेज, रामनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सभी कार्यक्रमों के उपरांत सीएम धामी देहरादून लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित विभिन्न आयोजनों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रदेशभर में विकास, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार