हल्द्वानी में सनसनी! रेलवे ट्रैक पर मिला HM छात्र का शव, परिजनों ने दोस्तों पर जताई हत्या की आशंका
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाथीखाल (गोरापड़ाव) स्थित रेलवे ट्रैक पर होटल मैनेजमेंट के एक 24 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सौरभ सिंह बजेठा के रूप में हुई है। शव पर मिले गंभीर चोटों के निशानों ने मामले को और अधिक रहस्यमय बना दिया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ सिंह बजेठा आम्रपाली इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट का छात्र था। रविवार देर रात करीब 12:20 बजे परिजनों को एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि सौरभ रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़ा है और संभवतः ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने सौरभ के चेहरे और कमर पर गंभीर चोटों के निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए उसके दो परिचित युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल अब भी अनुत्तरित हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इधर, पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की जानकारी मिलते ही आम्रपाली इंस्टीट्यूट के छात्र भी बड़ी संख्या में अस्पताल और मोर्चरी पहुंचे। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह महज एक हादसा था, या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? इस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: इस जिले में भी कल स्कूलों की छुट्टी का आ गया आदेश
उत्तराखंड: कल इस जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड: तहसील से खाली हाथ लौटी विजिलेंस, 20 घंटे बाद वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को छोड़ा; जांच अब भी जारी