हल्द्वानी में फिर भड़की आग! मुख्य बाजार की जूते की दुकान में लगी आग,…मचा हड़कंप
हल्द्वानी। शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। केवीएम स्कूल में हुए अग्निकांड के कुछ ही घंटों बाद अब मुख्य बाजार स्थित मीरा मार्ग में एक जूते की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार देर शाम बंद पड़ी दुकान के भीतर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के दुकानदार भी सतर्क हो गए। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: इस जिले में भी कल स्कूलों की छुट्टी का आ गया आदेश
उत्तराखंड: कल इस जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड: तहसील से खाली हाथ लौटी विजिलेंस, 20 घंटे बाद वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को छोड़ा; जांच अब भी जारी
(बड़ी खबर)–बदरीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में खुलासा! आरोपी के सरकारी कमरे से मिला मंदिर का खजाना