हल्द्वानी: यहां बरसाती नाले में फंसी जच्चा-बच्चा लेकर आ रही 108, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हल्द्वानी। पिछले 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त है पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है. देर रात हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाल उफान पर आ जाने से सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फस गई जहां चार जिंदगियां पर खतरा मंडराने लगा।
जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि के समय सितारगंज से एक गर्भवती महिला को 108 आपातकालीन सेवा से हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में महिला ने 108 सेवा में बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान जल्दी बाजी में 108 सेवा के चालक ने वाहन को उफनाए शेर नाले में उतार दिया।
पानी का बहाव तेज होने के चलते वाहन बहने लगा। इससे 108 सेवा में मौजूद मरीजों और उनकी तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही चालक की लापरवाही के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई। गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
चालक की लापरवाही के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी. गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वहां में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया. वाहन से सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद गाड़ी में सवार मरीज और तीमारदार पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार जताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश