हल्द्वानी: जेल में एक महिला समेत 44 कैदी HIV पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, सामने आया डॉक्टर का बयान
हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की जेल में 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें एक महिला कैदी भी एचआईवी संक्रमित है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल अधिकारियों समेत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
इस मामले में डॉ. परमजीत सिंह, एआरटी केंद्र प्रभारी सुशीला तिवारी अस्पताल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किया गया है, जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है, मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच करती है और जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होते हैं उन्हें नाको के दिशानिर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।
अधिकारियों का कहना है कि संक्रमितों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। ये सभी संक्रमित एक ही दिन के नहीं हैं। बीते कई वर्षों से सजा काट रहे कई कैदी संक्रमित हैं जिनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। उन्हें दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश