हल्द्वानी(बड़ी खबर ) : यहां तस्करों ने एसटीएफ टीम पर चलाई गोली, सिपाही समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल
हल्द्वानी। खन्स्यू क्षेत्र में तस्करी की सूचना पर पहुँची एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमले में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत हल्द्वानी लाया गया, जहाँ सिपाही का कृष्णा अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायल सिपाही का हालचाल जाना। एसएसपी ने पूरी घटना के बारे में टीम से विस्तृत जानकारी ली और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए।
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे क्षेत्र में घेरा-बंदी कर अभियान तेज कर दिया है। एसटीएफ टीम पर हुए इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार