हल्द्वानी: 11 जुलाई को मानव धर्म आश्रम में गुरु पूजन महोत्सव, महात्मा सत्यबोधानंद जी के सानिध्य में होगा भव्य सत्संग और विशाल भंडारा
हल्द्वानी। मानव धर्म आश्रम, हल्द्वानी में 11 जुलाई (शनिवार) को गुरु पूजन महोत्सव एवं भव्य सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को महात्मा सत्यबोधानंद जी एवं अन्य संत-महात्माओं के श्रीमुख से आध्यात्मिक सत्संग सुनने का अवसर प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार लंबे अंतराल के बाद महात्मा सत्यबोधानंद जी का हल्द्वानी आगमन हो रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में गुरु पूजन, संत-महात्माओं के आशीर्वचन, आरती तथा इसके उपरांत महाप्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
मानव धर्म आश्रम की ओर से हल्द्वानी, काठगोदाम, गोरापड़ाव, बरेली रोड, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, लालकुआं, बिंदुखत्ता, किच्छा, पंतनगर, रुद्रपुर, गूलरभोज, नैनीताल, भीमताल, भवाली, लोहाली, बेतालघाट सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिचितों, मित्रों और परिवार के लोगों को भी इस धार्मिक आयोजन की जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
यह जानकारी महात्मा जीविका बाई जी, प्रबंधक मानव धर्म आश्रम, हल्द्वानी द्वारा जारी की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (19 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन! सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बारिश भी नहीं रोक पाई बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मुहिम, चौथे दिन घर-घर पहुंची जनसंपर्क पदयात्रा; इंद्रानगर में रात्रि पड़ाव