हल्द्वानी: यहां सीबीआई ने EPFO में तैनात कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। सीबीआई ने शुक्रवार को हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां ईपीएफओ रीजनल ऑफिस में छापेमारी कर कार्यलय में तैनात एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने केंद्रीय जांच एजेंसी शाखा देहरादून को शिकायत की कि उसकी माँ की पेंशन लगाने के नाम पर ईपीएफओ ऑफिस में तैनात कर्मी विजय शंकर सिंह उससे रिश्वत मांग रहा है।
जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने हल्द्वानी के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंदर चलने वाले ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारा। टीम ने आरोपी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार किया। वही सीबीआई की टीम आरोपी कर्मी को लेकर देहरादून रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को गिरफ्तार कर्मी को देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।


बड़ी खबर (अल्मोड़ा): सेना में जाने का सुनहरा मौका, अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब इतने साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
आज का राशिफल (14 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर (उत्तराखंड): धामी सरकार का बड़ा पुलिस फेरबदल, दून समेत इन जिलों के बदले गए SSP
बड़ी खबर (लालकुआं): नशे में ट्रक चालक का तांडव, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, हाईवे पर लगा लंबा जाम
बड़ी खबर (देहरादून): राजधानी में फिर गूंजी गोलियां, जिम से निकलते ही युवक को सिर में मारी गोली