हल्द्वानी: यहां पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के कब्जे से 1 किलो 115 ग्राम चरस बरामद की है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम ने बरसाती नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली. उसके बैग से चरस बरामद की गयी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम किशन सिंह नेगी है जो नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर थाना का रहने वाला है।
आरोपी ने बताया कि चरस को देवीधुरा से लेकर हल्द्वानी सप्लाई करने आ रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार