हल्द्वानी: शनिवार को अब पूरी तरह बन्द रहेगा बाजार, प्रशासन ने लिया
हल्द्वानी। ज़िला प्रशासन नैनीताल ने हल्द्वानी शहर में शनिवार को पूर्ण साप्ताहिक बंदी का फैसला लिया है। शनिवार को अब हल्द्वानी शहर में ज़रूरी सामान की दुकानें सुबाह 11 बजे तक ही खुलेंगी उसके बाद बाज़ार पूर्णतः बंद रहेगा। जनपद औऱ हल्द्वानी में कोविद के बढ़ते मरीज़ों के मद्देनज़र ये फैसला लिया गया है। विदित हो कि हल्द्वानी में साप्ताहिक बाज़ार बंद का दिन शनिवार ही निर्धारित है। लेकिन फिर भी बाज़ार में दुकाने खुली रह्ती हैं जो अब बंद रहेंगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की व्यापारियों से चर्चा के बाद सहमति बन गई है। बंदी लगने से भीड़ कम होगी और कोरोना वायरस के मामले भी कम होंगे। सोमवार को कोरोना वायरस के 3295 नये मामले सामने आए है। राज्य में 4 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार