हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: CM धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,…..दिए यह निर्देश
हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान सीएम धामी ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली और कोर्ट के आदेशों का सही ढंग से पालन करने के निर्देश दिए. इस मामले पर 5 जून को कोर्ट में सुनवाई होनी है. उससे पहले सीएम धामी ने स्थितियों की जानकारी के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और राजस्व अध्यक्ष समेत तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं, सीएम धामी ने कहा कि जो विधि सम्मत होगा, वो किया जाएगा.
हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण का मामला कोर्ट में लंबित है. राज्य सरकार और अतिक्रमण भूमि पर बसी हुई जनता को कोर्ट के फैसले का इंतजार है. वहीं, बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो विधि सम्मत है और कोर्ट का जो निर्णय व आदेश होगा, राज्य सरकार उसका पालन करेगी.
वही, उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी अवैध अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा. इसके लिए सरकार का अभियान जारी है. साथ ही कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा. जब तक पूरा अतिक्रमण हटा नहीं दिया जाता. इतना ही नहीं सीएम धामी ने कहा कि वो चाहते हैं कि सरकारी भूमि पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है, वो खुद ही उसे हटा लें. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने की बात उनसे कही है.
आपको बतादें कि बीती 20 दिसंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे भूमि से अतिक्रमण एक हफ्ते के भीतर खाली करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद 78 एकड़ में 4,563 घर तोड़े जाने का आदेश हुआ था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे देते हुए अगली सुनवाई 7 फरवरी नियत की. वहीं, हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण पर 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां एएसजी एश्वर्या भाटी ने अपनी बात रखी. जिसके बाद एएसजी एश्वर्या भाटी के अनुरोध पर अगली सुनवाई तक स्थगित किया गया. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने था कहा कि 8 हफ्ते तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम