हल्द्वानी: मेडिकल कालेज में रैंकिंग, दो गुटों में मारपीट, दो घायल
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का प्रकरण सामने आया है। एमबीबीएस के छात्रों के बीच इसे लेकर जमकर मारपीट हुई है। इसमें दो छात्र घायल हुए हैं। मामला सीनियर-जूनियर के बीच अहम के टकराव और एक-दूसरे को घूरने का बताया जा रहा है। इस मामले में जूनियर छात्रों ने रैगिंग की शिकायत की है। प्राचार्य ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
देहरादून के सुभारती कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स बंद होने के बाद वहां के छात्र-छात्राएं भी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अध्ययन कर रहे हैं। सोमवार को सुभारती कॉलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र व इसी कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र रामपुर रोड पर थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छींटाकशी हुई। इसके बाद जैसे ही छात्र कॉलेज परिसर में पहुंचे तो मारपीट शुरू हो गई। तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी को लिखित शिकायत दी है।
आरोप लगाया है कि सुभारती कॉलेज के वर्ष 2017-18 व वर्ष 2018-19 बैच के सभी छात्रों ने हमारे साथ रैगिंग की। साथ ही ये अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। खाली बोतलों से सिर पर वार करते हैं। अक्सर सिगरेट के धुएं को मुंह में ठूंस देते हैं। इन्होंने अब भी मारपीट की है। इसमें दो छात्र घायल हो गए हैं। इन दोनों छात्रों ने मेडिकल कराया। वहीं घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने शाम को दोनों पक्षों को अनुशासन समिति के सामने तलब किया। इस दौरान सुभारती के विद्यार्थियों ने भी जूनियर छात्रों की ओर से सम्मान न देने की बात की है। मारपीट प्रकरण से इन्कार किया।|
प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने बताया कि एमबीबीएस विद्यार्थियों के बीच मारपीट का प्रकरण सामने आया है। इसमें दो छात्रों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। अभी अनुशासन समिति की बैठक में एक पक्ष को सुना गया है। दूसरे पक्ष को सुना जाएगा। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल