हल्द्वानी: यहां नहर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हाथ पर गुदा है ‘रिंकू’ नाम; पहचान में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बरेली रोड स्थित हरियाल मोटर्स के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि हरियाल मोटर्स के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश फर्त्याल और एसआई मनोज यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया था।
हाथ पर गुदा मिला ‘रिंकू’ नाम
पुलिस ने शव की तलाशी ली तो युवक की जेब से 70 रुपये और शराब की एक बोतल बरामद हुई। मृतक के शरीर पर कुछ खरोंच के निशान भी पाए गए हैं, जबकि उसके बाएं हाथ पर ‘रिंकू’ नाम गुदा हुआ है।
युवक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जिले के सभी थाना-चौकियों को उसकी तस्वीर भेज रही है।
आखिर कौन है ‘रिंकू’, नहर में कैसे पहुंचा शव?
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को अक्सर इसी क्षेत्र में घूमते हुए देखा जाता था। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक नहर किनारे बैठा होगा और असंतुलित होकर पानी में गिर गया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


रक्षाबंधन पर बिंदुखत्ता में बड़ा हादसा, सिलेंडर लीकेज से घर में लगी भीषण आग; लाखों का सामान राख
उत्तराखंड में आज और कल बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें, लेकिन पहाड़ की महिलाओं को नहीं मिल पाएगी सुविधा,….जानिए
आज का राशिफल (28 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: मां की हत्या कर जंगल में छिपा था आरोपी बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर जानी युवाओं की सोच