हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे महिला वाहन की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी पत्नी पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था। हादसे में पदमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पुरन घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ के एकत्र होते ही ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को देने पर पहुची टीपी नगर पुलिस ने ट्रक और बाइक के साथ महिला के शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार