हल्द्वानी: भाजपा जिला अध्यक्ष को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस
हल्द्वानी। शुक्रवार को हल्द्वानी में हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम पर चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को नोटिस भेज कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण किया था।
दरअसल, हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता बीके चंद ने मेल के माध्यम से निर्वाचन आयोग को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें कहा गया था कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल का दौरा किया था, जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। जिसका संज्ञान लेते हुए हल्द्वानी के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजा है।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार