हल्द्वानी: यहां लग्जरी कार में कर रहे थे शराब की तस्करी,…..हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इनोवा कार से 20 पेटी हरियाणा की शराब पकड़ी है. साथ ही पुलिस ने हरियाणा निवासी दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनोवा कार पर अधिवक्ता लिखा हुआ था.
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम में चेकिंग अभियान के दौरान सुबह जेल रोड चौराह पर एक इनोवा गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली तो उसमें बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा कर धर दबोचा, जहां कार की तलाशी ली गई तो कार के सीट के नीचे 20 पेटी अंग्रेजी हरियाणा ब्रांड के ऊंची कीमत की शराब रखी हुई थी.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को हरियाणा से ला रहे हैं, जिनकी पहाड़ पर सप्लाई दी जानी थी. पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी दिनों से शराब की तस्करी के कारोबार में लगे हुए थे. पकड़े गए आरोपियों का नाम विक्रम सिंह पुत्र सतवीर सिंह थाना सदर रोहतक हरियाणा और व्यक्ति प्रदीप सिंह पुत्र रामवीर सिंह थाना खरखोदा सोनीपत हरियाणा है. पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश