हल्द्वानी: यहां युवक को कमर में तमंचा लगा घूमने का शौक पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। कालाढूंगी के चकलुवा के रहने वाले एक युवक को तमंचा कमर में लगाकर घूमना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि टीपी नगर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर युवक को पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम निखिल देउपा है, वो प्रतापपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने बताया वह तमंचे को शौक के तौर पर कमर पर लगाकर घूम रहा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल