हल्द्वानी: मूसलधार बारिश से बढ़ा भू-स्खलन का खतरा, वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक मार्ग बंद
हल्द्वानी। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में भू-स्खलन का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक के मार्ग को अग्रिम आदेशों तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह निर्णय उपजिलाधिकारी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त निरीक्षण के बाद लिया गया।
लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड हल्द्वानी की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि उक्त मार्ग पर बीते कुछ समय से भू-स्खलन और कटाव की घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे सड़क का बायां हिस्सा करीब 140 मीटर तक काफी संकरा हो गया था और फिलहाल केवल वन-वे यातायात ही संभव था।
4 अगस्त को सहायक अभियंता द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क की स्थिति बेहद असुरक्षित है और लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भी बिगड़ सकती है। इसी आधार पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को पूरी तरह बंद करने की संस्तुति दी, जिसे परगना मजिस्ट्रेट राहुल शाह ने स्वीकार कर आदेश जारी कर दिए हैं।
अब यह मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूर्णतः बंद रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार