हल्द्वानी: यहां केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर सुनी जन समस्याएं,…निस्तारण करने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रविवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में लोकसभा क्षेत्र से आए विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी।
रविवार को केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने सर्किट हाउस में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं से आए जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा जैसी समस्याओं के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता तेजी से क्षेत्र के विकास व अंत्योदय के व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाना है जिसके लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही केंद्र सरकार राज्य में और डबल इंजन की गति से सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों को तेजी के साथ धरातल पर पहुंचा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश
मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!