हल्द्वानी: यहां होमगार्ड जवान और साथी के पास से स्मैक बरामद, भीड़ ने पीटकर पुलिस के हवाले किया

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा में शुक्रवार रात एक होमगार्ड जवान और उसके साथी को संदिग्ध गतिविधियों के चलते लोगों ने घेर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई। भीड़ ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि होमगार्ड जवान निर्मल नौला और उसका साथी नफीस अंसारी शुक्रवार रात वनभूलपुरा लाइन नंबर 10 में टहल रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से एक ग्राम से अधिक स्मैक मिली।

निर्मल नौला की तैनाती लालकुआं में है और वह मूल रूप से गौलापार कुंवरपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। पुलिस ने स्मैक को जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad