हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूरबस्ती, बनभूलपुरा निवासी 35 वर्षीय हबीब अहमद पुत्र बंदू अहमद बीते दिवस बृहस्पतिवार को हीरानगर में लकड़ी बीनने गया था। इस बीच उसे अनियंत्रित गति से आ रही बारात की बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल