रानीबाग में गुलदार ने महिला पर किया हमले का प्रयास, सांसद अजय भट्ट ने वन विभाग को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रानीबाग बायपास के पास रानीबाग चुंगी पर निवासी सरस्वती तिवारी पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास किए जाने का मामला तत्काल संज्ञान में लिया है इसके पश्चात अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए वन विभाग को गश्त बढ़ाए जाने और पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार शाम को जैसे ही सांसद श्री अजय भट्ट को जानकारी मिली कि रानी बाग चुंगी क्षेत्र में गुलदार द्वारा घर के आगे खड़ी महिला सरस्वती तिवारी पर गुलदार द्वारा हमले का प्रयास किया गया है। तो श्री भट्ट ने तत्काल कमिश्नर श्री दीपक रावत और डीएफओ चंद्रशेखर जोशी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाते हुए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। श्री भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि इससे पहले भी क्षेत्र में गुलदार की हरकत देखी गई है फिलहाल महिला सुरक्षित है। लेकिन क्षेत्र में गुलदार की दहशत व्याप्त है।


श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!