लालकुआं: भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने 25 एकड़ वर्कर कॉलोनी में किया जनसंवाद, हल्द्वानी में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने का किया आह्वान
लालकुआं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने आज 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी पूजा पंडाल मैं जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। तथा कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी करवा दिया। आगामी 30 दिसंबर को मोदी जी की हल्द्वानी में होने वाली रैली में सम्मिलित होने हेतु सभी को आमंत्रण भी दिया।

इस दौरान बूथ अध्यक्ष दिनेश पांडे, जय प्रकाश सिंह, दुर्गेश शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, त्रिलोकी नाथ दुबे, सुनील पांडे, रमेश सिंह, उमेश तिवारी, महिला जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत, महिला मंगल दल के जिला अध्यक्ष कीर्ति दुमका, श्रीमती चंद्राकोर, मंडल महामंत्री रेखा मंडल, किरण, दीपा कपकोटी, चंद्रबाला, विमला देवी, गीता देवी, मीरा देवी, संगीता देवी, आरती देवी, लालकुआं सभासद धन सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दशरथ प्रजापति, अभय वर्मा समेत सैकड़ों कॉलोनी वासी मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार