लालकुऑ: यहां से नाबालिक को भगाने वाला युवक हापुङ में पकङा, निकला कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस में मचा हड़कंप
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता से नाबालिक बालिका को भगा कर हापुड़ ले गया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
प्राप्त जानकारी के बिंदुखत्ता के सुभाष नगर दवाई फॉर्म निवासी पीड़ित ने अपनी नाबालिक लड़की की गुमशुदगी स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई थी। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने सर्विलांस की मदद एवं मुखबिर के सहयोग से उक्त नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी जीव बसवाल निवासी शास्त्रीनगर नंबर 3 बिंदुखत्ता उम्र 23 साल को हापुड़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को लालकुआं लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उसकी रैपिड एंटीजन कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकल गया। जैसे ही कोतवाली के पुलिस कर्मियों को पता चला कि हापुड़ से पकड़ा गया आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरोपी को आईपीसी की धारा 363/ 366/और नाबालिक के बयान के आधार पर 376 /पोक्सो अधिनियम के तहत उसका चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि आरोपी की पुलिस ने कोविड जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उसका चालान कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल