लालकुआं: यहां देर रात घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दूखत्ता के संजय नगर प्रथम में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते मजदूर के मकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। इस दौरान सभी लोग घर में सोए हुए थे गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नही हुई। वही पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बिन्दूखत्ता क्षेत्र के संजय नगर प्रथम निवासी अमित कुमार पुत्र मोहन राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बीती रात पुरा परिवार घर में सोया हुआ था तभी लगभग रात 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते मकान में भीषण आग लग गई। जैसे ही आग की लपटें तेज हुई तो पुरा परिवार जाग गया और किसी तरह घर से बाहर निकलकर सभी ने जान बचाई। पीड़ित परिवार ने आग बुझाने का प्रयास किया जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। वहीं, आग लगने का कारण सार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब है जिसके चलते उसके आगे गहरा संकट पैदा हो गया है इधर पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर