लालकुआं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र में मुक्ति धाम के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा है।

घायल युवक की पहचान बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज स्कूटी से लालकुआं की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक दिन में दो हादसों से उठे सवाल
लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

एक ही दिन में दो सड़क हादसे सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत जताई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़: ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए सांसद अजय भट्ट
Ad Ad Ad Ad