हल्द्वानी: उपद्रव एवं तोड़फोड़ प्रकरण में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित….
हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था से जुड़े एक गंभीर मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने नेट ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। घटना 23 अक्टूबर 2025 की है, जब पुलिस चौकी बैलपड़ाव में भीड़ घुसकर उपद्रव पर उतर आई। भीड़ ने चौकी परिसर में मौजूद वाहन पर पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठा पाए और पूरे मामले में मूकदर्शक बने रहे। भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में यह गंभीर चूक सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।
अंतरिम जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि चौकी प्रभारी भीड़ को नियंत्रित करने और हिंसात्मक स्थिति रोकने में पूरी तरह विफल रहे। कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन की सख्ती से यह भी संकेत मिल रहा है कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार