हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने आये युवकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, 01 की मौत, 03 गम्भीर
हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में खिरचना पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 03 गम्भीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही एक कार पिथौरागढ़ के खिरचना पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी सवार थे, इनमें से चारू चन्द्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने आये थे। मुनस्यारी से वापस हल्द्वानी लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों का स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद