प्रदेश की जनता ने हरीश रावत की ताजपोशी के लिए वोट किया है : हरीश रावत
हल्द्वानी। यूथ काग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने कहा चुनाव सम्पन्न हो चुके है और पहाड़ की जनता उत्तराखंडियत के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एक बार फिर से मुख्यमंत्री देखने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा पूर्व मुखनमंत्री जन जन के नेता है और जनता को उनको बहुत उम्मीदें भरी निगाहों से देख रही है। उनके पास समाज के हर वर्गो के लिए बहुत जनकल्याणी योजनाएं है। जिनको वह सरकार में आते ही क्रियान्वित करेंगे इसलिए हर वर्ग का व्यक्ति उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री देखना चाहता है। वह एक ऐसे नेता है जिनके अंदर उत्तराखंड की संस्कृति, पकवान, अनाज, फल, धरोहर, गाड़ गधेरे, मडुवा झुगुरा जीवंत रूप से बसा है वह ठेठ पहाड़ी नेता है जो पहाड़ के पहाड़ जैसी हर समस्या को जानते और समझते है। आम व्यक्ति तक सीधे रूप से जुड़ाव रखते है।
प्रदेश में काग्रेस के पक्ष में हरीश रावत के नाम पर जनता ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान भी इस बात को भली भाती जानता है हरीश रावत को ही उत्तराखंड की जनता मुख्यमंत्री देखना चाहती है। इसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण भी है कि विधानसभा चुनाव में एक तरफ काग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही रही थी तो दूसरी तरफ भारती जनता पार्टी मोदी के नाम से अपनी न्यया पार लगाना चाह रही रही थी। यही कारण था बीजेपी के केंद्रीय नेताओ के जुबान पर सिर्फ पूर्व मुखमंत्री हरीश रावत रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद