बड़ी खबर: पंजाब प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, यात्रा करनी पड़ी रद्द
नई दिल्ली। पंजाब में सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भटिंडा से वापस लौटना पड़ा। मोदी की पंजाब यात्रा बुधवार को बीच में ही रद्द कर दी गयी और उनकी फिरोजपुर की जनसभा एवं अन्य कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और इसकी जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने का संबंधितों को निर्देश दिया है।

गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी देते हुए एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के लिए भठिंडा से सड़क मार्ग से जा रहे थे। वहां से करीब 30 किलोमीटर पहले एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर रखा था।
गृह मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी का काफिला वहां फ्लाईओवर पर आधे घन्टे फंसा रहा। मंत्रालय ने कहा, “प्रधानमंत्री की सुरक्षा में यह गंभीर चूक है।” इस घटना के बाद प्रधानमंत्री के काफिले को वापस भठिंडा हवाईअड्डे की ओर ले जाने का फैसला किया गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए दिल्ली से भठिंडा पहुंचे हुए थे, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से आगे जाना था, वहां बरसात और रोशनी कम होने के कारण मोदी ने 20 मिनट इंतजार करने के बाद सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया, जिसमें दो घण्टे लग सकते थे। गृह मंत्रालय का कहना है कि इसके लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक से सुरक्षा संबंधी इंतजामों की पुष्टि कर ली गई थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी