ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन, CDS बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसे में हुए थे घायल
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में CDS हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। हादसे में पहले ही CDS बिपिन रावत सहित 13 लोगों का निधन हो चुका है। हादसे में एक मात्र जीवित बचे एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन हो गया। वरूण सिंह का बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था और कल रात से ही उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘IAF को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई. भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में उपचार चल रहा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़