जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस स्टेशन में भयावह विस्फोट, 7 की मौत—30 से ज़्यादा घायल,….वीडियो

ख़बर शेयर करें 👉

जम्मू-कश्मीर के नौगाम से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां देर रात पुलिस स्टेशन परिसर में हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना तेज़ था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर

सूत्रों के मुताबिक धमाका पुलिस स्टेशन के अंदर मौजूद एक हिस्से में हुआ, जिसकी वजह का अभी स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस, एसओजी और बम डिस्पोज़ल स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस स्टेशन परिसर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोगों को झटका महसूस हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था, सिलेंडर विस्फोट था या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है।