मुफ्त में शराब नहीं दिया तो हिस्ट्रीशीटर के भाई ने कर दी वेटर की हत्या
गोरखपुर, के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के भाई और उसके गुर्गों ने एक वेटर को पीट-पीटकर मार डाला। कर्मचारी ने उन्हें मुफ्त में शराब देने से मना कर दिया था।
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र स्थित पनगड़ी गांव का रहने वाला 24 वर्षीय मनीष प्रजापति तारामंडल के बुद्ध विहार स्थित माडल शाप की कैंटीन में काम करता था। गुरुवार की रात आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर का भाई माडल शाप में पहुंचा। आरोप है कि वह मुफ्त में शराब मांगने लगा। मनीष के मना करने पर आग बबूला हुए हिस्ट्रीशीटर के भाई और उसके गुर्गों ने उसकी हॉकी और डंडों से बुरी तरह पिटाई की। उसको छुड़ाने गए साथी को भी पीटा।
हमलावरों के वहां से जाने के बाद इन घायल कर्मचारियों को पास स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी का इलाज चल रहा है। सरेआम हुई गुंडागर्दी के आरोपितों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
इधर, सूचना के बाद मौके पर एडीजी अखिल कुमार और डीआईजी जे. रवीन्द्र गौड़, कैंट और रामगढ़ताल पुलिस पहुंच कर जायजा लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़