दिपावली पर महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, चेक करें नई कीमतें
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन का जश्न मना रहे लोगों को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है. बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है. 1 नवंबर यानि आज से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि लगातार चौथे महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर को 62 रूपए महंगा कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1802 रूपए हो गई है जबकि पहले कीमत 1740 रूपए थी. यानि राजधानी में सिलेंडर 62 रूपए महंगा हुआ है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1754.50 रूपए हो गई है जबकि पहले 1692.50 रूपए में सिलेंडर मिलता था. कोलकाता में 1850 रूपए से बढ़कर नई कीमत 1911.50 रूपए हो गई है. वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1964.50 रूपए हो गई है. जबकि पहले यह कीमत 1903 रूपए थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!