जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: खाई में गिरी BSF की बस, तीन जवानों की मौत, 32 घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भीषण हादसा हुआ है, सीमा सुरक्षा बल(BSF) की एक बस खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई और 32 जवान घायल हुए हैं। इसमें से 6 की हालत गंभीर है। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों की 52 सीटर बस अपने काफिले के साथ विधानसभा चुनाव के अगले चरण के लिए जा रही थी। इस बस में 35 जवान सवार थे। सभी घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।
बीएसएफ की तरफ से अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को ले जा रही एक बस मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहाल इलाके में एक खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!