नेपाल में बड़ा हादसा: 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 14 यात्रियों की मौत
काठमांडू, नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक भारतीय बस नदी मार्सयांगडी नदी में गिर गई। यह हादसा तनहुन जिले में हुआ है। तनहुन जिला पुलिस दफ्तर के डीएसपी दीपकुमार राया ने हादसे की पु्टि की और बताया कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक यूपी नंबर वाली यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इसी बीच तनहुन जिले में यह मार्सयांगडी नदी में गिर गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है जबकि 16 यात्रियों को बचा लिया गया है। इस बीच नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मेडिकल टीम लेकर घटनास्थाल के रवाना हुआ है। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के हेलीपैड से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी है।
जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय लोगों का एक दल घूमने के लिए नेपाल गया था। ये सभी लोग एक तीन बसों में सवार होकर गोरखपुर से नेपाल के लिए निकले थे। लेकिन नेपाल के मुगलिंग से 5 किमी पहले बस हादसे का शिकार हो गई। तीर्थ यात्रा में शामिल लोगों के दल से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना