राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- नहीं करेंगे राजनीति, हमारा समर्थन किसी पार्टी को नहीं
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. राकेश टिकैत ने कहा कि वो राजनीति नहीं करेंगे और उनका सपोर्ट किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं है. उन्होंने कहा कि अपना खेत अपने आप जोतें राजनीतिक पार्टियां. राकेश ने कहा कि आगे की रणनीति गांव वालों से पूछकर चुनाव आचार संहिता के बाद बताएंगे।
पोस्टर विवाद को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि मेरे से पूछ के नहीं लगाया गया पोस्टर. उन्होंने इस मौके पर पार्टियों को मना किया कि उनकी फोटो न लगाई जाए. अखिलेश और जयंत के साथ राकेश टिकैत के बैनर पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अरे, लगा दिया होगा किसी ने बताओ क्या करें? उन्होंने कहा कि ऐसे मेरी तस्वीर किसी राजनीतिक पार्टी के पोस्टर पर नहीं लगानी चाहिए थी. गौरतलब है कि मिशन 2022 को लेकर मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की तस्वीरें अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ लगाई गई थीं लेकिन रातों-रात राकेश टिकैत के मेरठ पहुंचने से पहले ही वह पोस्टर और बैनर हटा लिए गए।
आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर टिकैत ने कहा कि टाइम आएगा तब बताएंगे. मिशन 2022 पर पूछे गए सवाल पर टिकैत ने कहा कि जब आचार संहिता लग जाएगी तब इस पर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि कृषि क़ानूनों की वापसी किसानों की फतह है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़