Haldwani

बिंदुखत्ता: श्रीमद् देवी भागवत कथा में श्रद्धा का महासंगम, माता की भव्य झांकी के दर्शन से भक्त अभिभूत

बिंदुखत्ता। इंदिरा नगर द्वितीय स्थित मां हाट कालिका मंदिर में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा में श्रद्धा और विश्वास...

राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार ने किए कड़े इंतजाम

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।...

राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेल में जीता पदक, उत्तराखंड में खुशी की लहर

उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर...

उद्यमसिंह नगर: यहां पुलिस और लकड़ी तस्करों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में केलाखेड़ा पुलिस और लकड़ी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।...

उत्‍तराखंड: प्राइमरी स्‍कूलों के बच्‍च्‍चों पर बढ़ा भार, अब पांच की जगह पढ़ेंगे सात सबजेक्‍ट

उत्तराखंड में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्राथमिक स्तर पर तीसरी से पांचवीं कक्षा तक...

03 फरवरी का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे,….पढ़ें सभी राशियों का हाल

सोमवार, 03 फरवरी 2025मेष राशिआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने...

38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद में खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेल के मौली संवाद: नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव के पांचवें दिन खेल चिकित्सा, चोटों की रोकथाम...

मोनाल को राष्ट्रीय पहचान: उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा का राष्ट्रीय खेल में भव्य प्रदर्शन

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक क्षण लेकर आई है, बल्कि इस आयोजन ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को राष्ट्रीय खेल के माध्यम से देशभर से आए खिलाड़ियों और दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।  इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। खेलों के दौरान मोनाल को "मौली" के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो खेल भावना को प्रेरित करने और आयोजन में उत्साह व रोमांच भरने का कार्य कर रहा है।  राष्ट्रीय खेल में मौली का आकर्षण देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल स्थलों पर 20 से अधिक स्थानों पर मौली के स्टैचू स्थापित किए गए हैं। ये स्टैचू न केवल खेल आयोजन की शोभा बढ़ा रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।  इसके अतिरिक्त, मौली खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों से संवाद स्थापित कर खेलों के प्रति जोश और उमंग बढ़ा रहा है। खिलाड़ी न केवल मौली के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि पहाड़ी गीतों पर थिरकते हुए खेल आयोजन का आनंद भी उठा रहे हैं।  उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई  इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक परिधानों को राष्ट्रीय मंच पर भव्यता से प्रदर्शित किया जा रहा है। खेलों के साथ-साथ, यह आयोजन राज्य की समृद्ध परंपरा और लोकसंस्कृति को देशभर में पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है।  उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास से मोनाल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

38वें राष्ट्रीय खेल में सरकार की अभिनव पहल – निःशुल्क ई-ऑटो सेवा से दर्शकों को मिल रही सहूलियत

देहरादून, 02 फरवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के दौरान देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलों के...